फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर ठगे 6 लाख 59 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
जाली प्रमाण पत्र बनाने और विदेश भेजने के नाम पर रुपयों की ठगी करने का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कमल नगर के रहने वाले सुरेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रोडवेज में ड्राईवर है। 2017 में उसकी मुलाकात राजेश गुप्ता और उसके भाई राकेश गुप्ता उर्फ रम्मी से हुई। इसके बाद उसका दोस्त परिवार समेत उनके घर आया। बातचीत के दौरान उन्होंने जर्मनी में अपने होटल के बिजनेस के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हम आपके एक बच्चे को जर्मनी साथ ले जा सकते है और उसे अपने होटल में काम दे सकते है। इसके लिए उन्होंने 4 लाख 37 हजार रुपये की मांग की। इस पर उन्होंने बेटी को जर्मनी भेजने के लिए उन्हें रुपये दे दिए। इसके बाद बेटी के सरनेम को ठीक कराने के लिए उन्होंने 5 लाख रुपये की और मांग की। उन्होंने आश्वासन दिया था कि वे रुपये उनकी बेटी के खाते में डलवा देंगे। पांच साल बाद भी बेटी को जर्मनी नहीं भेजा तो उसने उनसे रुपये वापस देने की मांग की लेकिन उन्होंने बहाने बनाने शुरू कर दिए। बाद में वकील के माध्यम से किस्तों में रुपये देने पर सहमति बनी। इसके बाद उन्होंने कुछ रुपये दे दिए लेकिन अभी भी करीब 6 लाख 59 हजार रुपये आरोपियों पर बकाया है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
--------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें