फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की हत्या में नामजद पांचवां आरोपी काबू, चार आरोपी पहले हो चुके हैं गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता की हत्या के मामले में नामजद आरोपी अशोक कुमार उर्फ मांझा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अभी तक पांच आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। आरोपी पांच दिन पहले अंजना की मौत के बाद परिजनों व पुलिस को सूचना दिए बिना शव को श्मशान घाट ले गए थे और उसका शव चुपचाप जला दिया था। ग्रामीणों का आरोप है कि शव को आरोपी मोटरसाइकिल पर ही लादकर ले गए थे। हालांकि सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन तब तक शव पूरी तरह जल चुका था। जांच के लिए पुलिस ने महिला की अस्थियां अपने कब्जे में ले ली थी। पिता रणजीत सिंह काका की शिकायत पर सभी ससुरालियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। अंजना ने तीन साल पहले ही जलूबी के गुरदेव सिंह से प्रेम विवाह किया था। डेढ़ साल पहले गुरदेव सिंह अपने पिता के साथ साउदी अरब चला गया था। काका का आरोप है कि पीछे से सास नीलम व दूसरे ससुरालिये उसकी बेटी को परेशान करते थे। इसी वजह से सभी ने साजिश के तहत मिलकर उसकी हत्या कर शव जला दिया। बराड़ा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें