नारायणगढ़। वीरवार को राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 72 कालाआंब मार्ग पर गांव हमीदपुर के निकट एक कैंटर की चपेट में आने से 58 वर्षीय बाइक सवार की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गांव हसनपुर निवासी राजकुमार बाइक पर नारायणगढ़ से कालाआंब की ओर जा रहा था। जब वह गांव हमीदपुर के निकट पहुंचा तो विपरीत दिशा में आए एक तेज रफ्तार कैंटर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कैंटर को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद