cआरोप लगाया कि पैसे मांगने पर उसे धमकाया और उल्टा झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने गगनदीप सिंह की शिकायत पर लुधियाना के मै. रिधी प्रोसेसर प्राइवेट लिमिटेड, रिधि प्रोसेसर प्राइवेट लिमिटेड के राहुल वर्मा, राजकुमार वर्मा और शालू वर्मा पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। महेश नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में गगनदीप सिंह ने बताया कि वह पेट्रोलियम कोक बेचने का कारोबार करता है। उसकी कंपनी की पूरे भारत में कई जगह ब्रांच कार्यालय हैं।
मै. गगन कोल प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर गगनदीप सिंह ने लुधियाना के मै. रिधी प्रोसेसर प्राइवेट लिमिटेड, मै. रिधि प्रोसेसर प्राइवेट लिमिटेड के राहुल वर्मा, राजकुमार वर्मा और शालू वर्मा सभी आरोपी उससे उसके अंबाला कार्यालय में मिलने पहुंचे थे और खुद को रिधि प्रोसेसर प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर बताया। आरोपियों ने बताया कि उनका कार्यालय लुधियाना में है और उन्होंने उससे माल खरीदना शुरु कर दिया। इस बीच आरोपियों ने लाल खरीदने के नाम पर 5 लाख 61 हजार 496 रुपये की धोखाधड़ी कर ली। पैसे नहीं लौटाए और मांगने पर धमकाने लगे। साथ ही उसे ही झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी।