फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: लंदन का एयर टिकट बनवाने के नाम पर 56 हजार ठगे

Sun, 21 Dec 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। लंदन का एयर टिकट बनवाने के नाम पर अंबाला कैंट के गणेश निवासी आदर्श से 56 हजार रुपये की धोखाधड़ी हो गई। आरोपी ने शिकायतकर्ता को नकली टिकट थमा दी व पैसे हड़प लिए। महेश नगर थाना पुलिस ने आदर्श की तहरीर पर उदयपुर निवासी फिरोज खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को दी तहरीर में आदर्श ने बताया कि आरोपी फिरोज खान से लंदन जाने का एयर टिकट करवाने के बारे मे फोन पर बात की थी। उसका नंबर दोस्त रवि दिल्ली के माध्यम से पता चला था। आरोपी को लंदन जाने के लिए 56 हजार रुपये ट्रांसफर किए। इसके अलावा आरोपी को दस्तावेज भी दिए। आरोपी ने उसे एक फर्जी टिकट बनाकर भेज दी। जब टिकट की जांच करवाई गई तो वह मान्य नहीं थी। आरोपी ने जानबूझ कर धोखाधड़ी की और उसे फर्जी टिकट दे दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें