फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: समाधान शिविर में 54 शिकायतें हल, 14 विभाग को भेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। समाधान शिविर में आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर ज्यादातर समस्याओं का मौके पर समाधान किया जा रहा है। इससे आमजन को बड़ी राहत मिल रही है।
विज्ञापन

जिला स्तर पर उपायुक्त कोर्ट व मंडल स्तर पर समाधान शिविरों का आयोजन सुबह 9 बजे से 11 बजे तक किया जा रहा है। इस शिविर में जिलास्तर पर डीसी व उपमंडल स्तर पर एसडीएम लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। मंगलवार को जिला में कुल 68 शिकायतें आई, इनमें से 54 शिकायतों का मौके पर ही निवारण कर दिया गया।
14 शिकायतों को संबंधित विभागों को जल्द से जल्द निवारण के लिए भेज दिया गया है। जिलास्तरीय शिविर में कुल 12 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से आठ शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया।
विज्ञापन

मौके पर किया जा रहा समाधान

समाधान शिविर में पहुंची सिटी के न्यू मॉडल टाउन कॉलोनी की निवेदिता ने हरियाणा सरकार की इस पहल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वह जिला स्तरीय समाधान शिविर में प्रॉपर्टी आईडी की समस्या को लेकर पहुंची थी। इस दौरान उपायुक्त डॉ. शालीन ने उसकी समस्या को सुना और तत्काल संबंधित कर्मचारी के समक्ष शिकायत को भेजा। महज 5 मिनट में उसकी प्रॉपर्टी आईडी की इस समस्या का समाधान हो गया। वह इस समस्या को लेकर काफी परेशान थी। इसके लिए उन्होंने डीसी व हरियाणा सरकार का धन्यवाद दिया।

राशन कार्ड की समस्या का समाधान

सिटी के सारंगपुर निवासी रीटा ने बताया कि कई महीनों से उनका राशन कार्ड कट गया था। इससे उन्हें राशन नही मिल रहा था। समाधान शिविर के बारे में पता चला तो यहां मंगलवार को शिकायत लेकर पहुंची। शिकायत पर तत्काल सुनवाई हुई और मेरा डाटा राशन कार्ड के लिए भेज दिया गया है। जल्द ही फिर से राशन मिलना शुरू हो जाएगा। इसके लिए सरकार का बहुत बहुत धन्यवाद है।
विज्ञापन


संपत्ति आईडी की दूर हुई खामी
सिटी के परशुराम नगर निवासी पूर्णचंद ने बताया कि काफी समय से अपनी पत्नी अनीता की संपत्ति आईडी में खामी को दूर करवाने के लिए भटक रहा था। इसे लेकर वह डीसी कार्यालय में लगे समाधान शिविर में आया था। यहां डीसी ने उसकी समस्या को बड़े ध्यानपूर्वक सुना और उसकी समस्या का वहां बैठे कर्मचारियों से निवारण करवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें