अंबाला। जिले में कोरोना के शुक्रवार को 52 नए मामले सामने आए। राहत की बात है कि 45 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अब जिले में सक्रिय मामले 285 रह गए। कोरोना का रिकवरी रेट 98.05 फीसदी है। जिले में अब तक प्रति दस लाख की जनसंख्या पर 835068 सैंपल लिए गए हैं। अब तक कुल 21 लाख 93 हजार 382 लोगों को वैक्सीनेट किया जा चुका है। डॉक्टर सुनिधि करोल ने बताया कि 10 लाख 65 हजार 009 लोगों को पहली तो 10 लाख 42 हजार 182 को कोरोना से बचाव की दूसरी डोज दी गई है। निर्धारित मापदंडों के तहत यह कार्य निरंतरता में जारी रहेगा, ताकि सभी लोगों को वैक्सीनेट किया जा सके।