फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख इनामी दंगल के विजेता बने पहलवान सुनील

विज्ञापन
विज्ञापन
एक लाख इनामी दंगल के विजेता बने पहलवान सुनील
विज्ञापन

अंबाला सिटी। गांव धन्यौड़ा स्थित हनुमान अखाड़े में दंगल का आयोजन करवाया गया। अखाड़े के संचालक हरपाल सिंह ने संत बाबा अजीत सिंह हंसाली वालों द्वारा दोपहर दो बजे दंगल का शुभारंभ करवाया गया। इस दौरान करीब 150 कुश्तियां हुई। पांच हजार की 15 कुश्तियां हुई, 21 हजार की एक और 11 हजार की दो कुश्तियां हुई, जिन्हें देखने के लिए दूर-दूर से दर्शक अखाडे़ में मौजूद रहे। एक लाख की इनामी कुश्ती विशेष आकर्षण का केंद्र रही। यह कुश्ती सुनील पहलवान जीरकपुर और नरेंद्र पहलवान खन्ना के बीच हुई, जिसमें सुनील पहलवान विजयी रहा। दंगल कमेटी ने एक लाख में से 60 हजार रुपये विजयी पहलवान को वह 40 हजार रुपये हारने वाले पहलवान को दिए। इसके अलावा दर्जनों कुश्तियों 3100 व 2100 की राशि वाली हुई। इस मौके पर हरी दास, राजू, हरी राम, चन्नी पहलवान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें