फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूरा खाप ने सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का लिया निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
बूरा खाप ने सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का लिया निर्णय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। नग्गल क्षेत्र के गांव सौंटा में शनिवार को बूरा खाप का 6वां प्रदेशस्तरीय सम्मेलन हुआ। इसमें प्रदेश के 90 गांवों के सैकड़ों सदस्यों ने भाग लिया। सम्मेलन की अध्यक्षता प्रधान रणबीर सिंह बूरा व मंच संचालन मास्टर बूरा ने किया। सूच्चा सिंह सौंटा ने कार्यक्रम की अगुआई करते हुए कहा कि शादी विवाह के अवसर पर खाप का सदस्य न दहेज लेगा और न ही देगा। भ्रूण हत्या के प्रति सभी सदस्य समाज में संदेश देंगे कि भ्रूण हत्या न करें और न करवाएं। मृत्यु भोज पर आने वाले फिजूल खर्च से बचें। समाज में फैल रहे नशे के प्रभाव से युवा पीढ़ी को बचाकर उन्हें शिक्षा व खेलों के प्रति प्रेरित करें। सम्मेलन में बूरा गोत्र के राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेेलने वाले खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर धुम्मन सिंह किरमिच, नसीब भाणा, अमीर सिंह रोहनात, मान सिंह सौंटा, दिलबाग आर्य, सत्यनारायण हाट, धर्म सिंह सौंटा, उप प्रधान नसीब सिंह, हरबिलास पूर्व सरपंच सौंटा, जोगिन्द्र सिंह, गुरनाम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें