गैस सिलेंडर की किल्लत, उपभोक्ता परेशान
बराड़ा। कस्बे में रसोई गैस सिलिंडरों की किल्लत के चलते उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि उगाला व बराड़ा गैस एजेंसी में रसोई गैस न मिल पाने के कारण परेशानी हो रही है। संजीव कुमार, विजय व जय ने बताया कि गैस सिलिंडर बुक करवाने के बाद भी सिलिंडर कई कई दिन नहीं मिला पा रहे हैं। वहीं बराड़ा में शहीद मंजीत सिंह गैस सर्विस संचालक सरदार गुरचरण सिंह ने बताया कि गैस की सप्लाई पीछे से ही नहीं आ रही थी। सोमवार को गैस की सप्लाई आई है और उपभोक्ताओं को सप्लाई कर दी गई है।