अंबाला कैंट। गन्नौर में चल रही चौथी एग्रीकल्चर लीडरशिप समिट में अंबाला के दो किसानों सुखविंदर सिंह गांव सपेड़ा और कश्मीरा सिंह गांव बीबीपुर को फसल अवशेष प्रबंधन में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है। हरियाणा सरकार द्वारा उक्त किसानों को उत्कृष्ट किसान का सम्मान देते हुए 21000 रुपये और प्रशस्ति-पत्र सम्मान दिया गया है। दोनों पुरस्कृत किसानों ने कृषि तथा किसान कल्याण विभाग अंबाला द्वारा चलाई गई फसल अवशेष प्रबंधन की स्कीमों की सराहना की और आशा जताई कि भविष्य में भी सरकार द्वारा इस तरह की योजनाएं चलाई जाती रहेंगी।