फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में तीन घायल, दो रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अंबाला सिटी। अंबाला के गांव चुडियाला निवासी शिमला देवी ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति मोहन लाल व बेटा सौरभ अपनी बाइक पर सवार होकर उसकी लड़की के ससुराल गांव सुराला में लोहड़ी लेकर गए थे। शिमला देवी ने बताया कि जब वह तीनों वहां से वापस आ रहे थे तो गांव दुराना पहुंचने पर पीछे से एक ट्रक चालक ने ट्रक को लापरवाही व तेज गति से चलाते हुए टक्कर दे मारी दी जिसमें तीनों घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में घायल तीनों को गांव माजरी के सरकारी अस्पताल ले गए। जहां से घायलों को अंबाला छावनी अस्पताल लाया गया जहां से शिमला देवी व सौरभ को जीएमसीएच 32 रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें