फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता की शिकायत पर मारपीट व धमकी देने का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता की शिकायत पर मारपीट व धमकी देने का मामला दर्ज
विज्ञापन

अंबाला कैंट। कुलदीप नगर, नन्हेड़ा निवासी भाजपा नेता रवि चौधरी ने संजीव राणा पर उससे मारपीट करने व धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत में रवि चौधरी ने कहा कि उसने, जगन्नाथ, नवीन राणा और कुछ अन्य कार्यकर्ताओं ने सरकार की उपलब्धियां का एक बोर्ड बनाकर नन्हेड़ा चौक पर काफी दिनों से लगाया हुआ था। गत दिनों मिलाप नगर निवासी संजीव राणा ने इस बोर्ड के ऊपर अपना बोर्ड लगा दिया। यह पता चलने पर सभी लोग मौके पर गए। इस दौरान संजीव ने हाथापाई की व सभी को जान से मारने की धमकी भी दी। रवि चौधरी ने कहा कि संजीव राणा के पास लाइसेंसी असलहा भी है और उसके खिलाफ ठोस कार्रवाई की जानी चाहिए। पुलिस ने अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें