फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में रखा फ्रिज फटने से हजारों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
धमाके के साथ फटा फ्रिज, सामान जला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
रेलवे रोड स्थित एक दुकान में धमाके के साथ फ्रिज फटने से दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया। दुकानदार गुरचरण सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब छह बजे उन्हें सूचना मिली कि उनकी दुकान से धुआं निकल रहा है। उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो दुकान में रख फ्रिज फटा हुआ था, जिसके धमाके के कारण दुकान का शटर भी टूट गया। दुकान मालिक ने कहा कि हादसे से उनकी दुकान में रखा अन्य सामान भी जलकर खाक हो गया। वहीं धमाके की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। इस दौरान हल्की आग लगी थी जिसपर काबू पाया गया। दुकान मालिक का कहना है कि हादसे से उन्हें हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें