फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- पीड़ित भाइयों ने सीएम विंडो पर की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
जर्मनी भेजने के नाम पर सगे भाईयों से ठगे 13 लाख
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
शहर के दो खंभा चौक के पास रहने वाले दो सगे भाईयों संदीप गोयल और दीपक गोयल ने वीरवार को सीएम विंडो में शिकायत दी है कि उन्हें जर्मन भेजने की आड़ में एक ठग ने 13 लाख का चूना लगा दिया। उन्होंने शिकायत में बताया कि शहर के सेक्टर-9 में रहने वाले एक व्यक्ति ने कथित रूप से उन्हें जर्मन भेजने का झांसा देकर 13 लाख की ठगी की है। शिकायत में दोनों भाईयों ने कहा कि 2017 में उनकी मुलाकात इस व्यक्ति से हुई थी। उसने दोनों को जर्मन भेजने के लिए उनसे 13 लाख रुपये चार किश्तों में लिए थे। ये पैसे उन्होंने अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से उधार लेकर दिए थे, लेकिन 8-10 महीने हो जाने के बाद भी न तो उन्हें जर्मन भेजा गया और न ही उनके पैसे लौटाए गए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि पैसे वापस मांगने पर उन्हें धमकी दी जाती है। जिससे परेशान होकर पीड़ित भाइयों ने सीएम से गुहार लगाई है कि उनके 13 लाख रुपये वापस दिलाएं जाएं और उनकी जान माल की रक्षा की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें