फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला कैंट। जीटी रोड पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए कैंट सिविल अस्पताल लाया गया जहां उन्हें प्राथमिक इलाज दिया गया जिसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। महेशनगर निवासी 24 वर्षीय अरविंद ने बताया कि वह बीती रात बाइक पर अपने दोस्त शाहबाद निवासी तरसेम व गुरनाम के साथ जा रहा था। उन्होंने बताया कि जैसे ही वह मच्छौंडा के निकट पहुंचे तो सर्विस लेन पर पीछे से आ रहे कार चालक ने साइड मार दी। हादसे में तीनों बाइक से गिर गए जिस कारण उन्हें चोटें लगी। हादसे में तीनों बाइक सवारों को चोटें लगी और उन्हें एक ऑटों में अस्पताल लाया गया जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। उधर, हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें