फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य मंत्री ने लाभपात्रों को दिए सहायता राशि के चैक

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य मंत्री ने पात्रों को वितरित किए सहायता राशि के चेक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शहजादपुर/नारायणगढ़। मार्केट कमेटी शहजादपुर और नारायणगढ़ की ओर से चार लोगों को आर्थिक सहायता राशि के चेक राज्य मंत्री नायब सैनी ने प्रदान किए। शहजादपुर मार्केट कमेटी ने गांव भेड़ों के चूहड़ राम को पांच लाख रुपये का चेक दिया। चूहड़ राम के पुत्र विनोद कुमार की खेत में काम करते समय सांप के काटने से मृत्यु हो गई थी। गांव नटवाल की महिला रीटा को एक लाख 25 हजार रुपये का चेक दिया। चारा काटते समय रीटा का हाथ मशीन से कट गया था। मार्केट कमेटी नारायणगढ़ ने गांव बतुआ की लाभो देवी को 37 हजार 500 रुपये का चेक दिया। उनकी उंगलियां चारा मशीन में आने से कट गई थीं। गांव संगरानी के जरनैल सिंह को 37 हजार 500 रुपये का चेक दिया गया। कृषि कार्य करते समय उसकी उंगली कट गई थी। इस अवसर पर जिला परिषद चेयरमैन सुरेंद्र राणा, श्रम कल्याण बोर्ड के सदस्य अशोक साहनी, शिवालिक बोर्ड के सदस्य अश्वनी अग्रवाल, राज्य मंत्री के राजनैतिक सचिव सोहन सिंह, मारकंडा मंडल प्रधान नरेंद्र राणा कुराली, मार्केट कमेटी के चेयरमैन नवीन शर्मा, निगरानी समिति अध्यक्ष सुरेंद्र सैनी, मंगूराम कंजाला, शहजादपुर मार्केट कमेटी चेयरमैन संजीव गुप्ता, आढ़ती एसोसिएशन अनाज मंडी शहजादपुर प्रधान हरबंश सिंह कक्ड़माजरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें