फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु की चपेट में आकर महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लावारिस पशु की चपेट में आने से महिला घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
बीसी बाजार में सोमवार सुबह लावारिस पशु की चपेट में आने से बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़ित महिला रीटा निवासी कलरहेड़ी को कैंट सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां वह इमरजेंसी वार्ड में उपचाराधीन है। जानकारी मुताबिक महिला के हाथ में टांके लगाए गए हैं और सिर में लगी गुम चोट के चलते डॉक्टरों ने उसे 24 घंटे के लिए निगरानी में रखा है। महिला के पति बलजिंद्र सिंह ने बताया कि वह मजदूरी करता है और जरूरी काम से पत्नी के साथ बाइक पर अंबाला कैंट आ रहा था। इसी दौरान बीसी बाजार के निकट एक लावारिस पशु अचानक बाइक के सामने आ गया। घटना में पत्नी बाइक से नीचे गिरकर घायल हो गई जिसे सिविल अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया। घटनास्थल पर इकट्ठे हुए अनेक प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इस इलाके में पशुओं ने आतंक मचाया हुआ है और रोजाना ही कोई न कोई उनका शिकार बनकर घायल हो जाता है। इलाके के लोगों ने अनेक बार संबंधित निगम पार्षद के माध्यम से नगर निगम से गुहार की है लेकिन यह समस्या ज्यों की त्यों बनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें