अंबाला सिटी। थाना पड़ाव में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में गत दिवस पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अर्जुन उर्फ सोनू निवासी शालीमार बाग अंबाला शहर को गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। बलदेव सिंह (ट्रक मालिक) निवासी हीरा नगर घेल रोड ने 1 मार्च को थाना पड़ाव में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी सोनू निवासी चरखी मोहल्ला अंबाला शहर ट्रक चालक ने एफसीआई गोदाम साहा से अंबाला छावनी ले जाने के लिए ट्रक में चावल के 510 बैग लोड किए थे, जिसने रास्ते में चावल के 24 बैग बेचने की धोखाधड़ी की है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी थी।