फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलेट चालक ने मारी टक्कर, एक्टिवा चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलेट चालक ने मारी टक्कर, एक्टिवा चालक की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। यातायात व्यवस्था में सुधार के तमाम दावों के बावजूद दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वीरवार को सड़क दुर्घटना में घायल एक किशोर की इलाज के दौरान पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई। दुर्घटना का कारण बना जब एक बुलेट सवार ने एक्टिवा को टक्कर मार दी थी। दुर्घटना की सूचना पाते ही मॉडल टॉउन चौकी पुलिस सक्रिय हुई और केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना का मामला मोहम्मद अकरम निवासी मस्जिद जंडली की शिकायत पर दर्ज हुआ। मोहम्मद अकरम का कहना है कि वह मस्जिद में मौलवी है। वीरवार की शाम करीब सात बजे वह सेक्टर दस की तरफ जा रहा था। इस दौरान वह एक सरिया वाले की दुकान के पास पहुंचा तो देखा कि एक बुलेट मोटर साइकिल सवार अपनी बाइक को तेज रफ्तार पर चला रहा था। उसने एक एक्टिवा पर सवार दो लड़कों जो अपनी चपेट में ले लिया। एक्टिवा को अरबाज निवासी जंडली चला रहा था और उसके पीछे मोहन बैठा था। अरबाज को गंभीर चोटें आई। उसे सिटी सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। वीरवार की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें