अंबाला कैंट। बीएसएनएल ब्रॉडबैंड में आ रही दिक्कत की वजह से अंबाला एवं यमुनानगर के उपभोक्ता सेवा केंद्रो को रविवार खोला जाएगा। विभाग सहायक महाप्रबंधक ने बताया कि इस दिन ये उपभोक्ता सेवा केंद्र सुबह 10 बजे से लेकर 5.30 तक खुला रहेंगे। जहां ब्रॉडबैंड मॉडम संबंधित कोई समस्या हो, अपने क्षेत्र के उपभोक्ता सेवा केंद्र में जाकर लाभ उठा सकते है। इसके अतिरिक्त अंबाला व यमुनानगर के सभी एसडीओ और मंडल अभियंता कार्यालय भी रविवार को खुले रहेंगे।