फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम पार्षद ने खड़े किए निगम कार्यप्रणाली पर सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
निगम पार्षद ने खड़े किए निगम कार्यप्रणाली पर सवाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। वार्ड नंबर आठ के पार्षद दलजीत सिंह भाटिया ने नगर निगम की कार्य प्रणाली पर कई सवाल उठाते हुए निगम आयुक्त को पत्र लिखकर शिकायत की है। भाटिया का कहना है कि यदि निगम में एक पार्षद को अपना जन्म प्रमाण प्रत्र बनवाने में 13 दिन का समय लगता है तो आम आदमी को तो 30 दिन बाद ही निगम में आना चाहिए। पत्र के माध्यम से भाटिया ने कहा कि निगम आयुक्त अपने स्तर पर जांच करें तो पता चले कि मृत्यु के पश्चात कितने लोगों ने पीले राशन कार्ड से नाम कटवाने के लिए आवेदन किए हुए हैं और वह कितने समय से लंबित पड़े हैं। इसके अलावा पीले राशन कार्ड बनवाने के लिए कितने लोगों ने आवेदन किए हुए हैं और उनके सर्वे कितने समय से लंबित पड़े हैं। जन्म प्रमाण पत्र बनाने में उन्हें स्वयं 13 दिन लगे। यदि एक पार्षद को जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में 13 दिन लग सकते हैं तो आम आदमी को तीस दिन बाद ही आना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि म्यूटेशन संबंधित फाइलें पहले सीएफसी विंडो पर जमा होती हैं, उसके बाद उन्हें स्कैन किया जाता है लेकिन ब्रांच में पहुंचने के बाद रूटीन में उन पर कार्यवाही नहीं की जाती। उन्होंने शहर में हो रहे अवैध निर्माण पर भी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें