फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस सदस्यता अभियान के तहत बैठक ली

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। बुधवार को अंबाला शहर कांग्रेस भवन में कांग्रेस महासचिव, अंबाला प्रभारी मनवीर कौर गिल, प्रदेश रिटर्निंग अफसर प्रदीप जैन ने कांग्रेस पदाधिकारियों व वर्करों की मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने जिले में कांग्रेस की सदस्यता अभियान पर बातचीत की। मनवीर कौर ने कहा कि जिसे भी सदस्यता को लेकर कोई सवाल या कोई परेशानी तो वह पार्टी पदाधिकारियों के सामने रख सकता है। बैठक में पदाधिकारियों के साथ सदस्यता अभियान को तेज करने व अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने पर विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस सचिव हरीश शासन, प्रदेश सचिव हन्नी रैना, राघव विज, विजय राणा, राजकुमार गामा, जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस सुमन मेहरा, एसके गुप्त, केएल खन्ना, नरेंद्र पाली, आशु शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें