अंबाला सिटी। एचडीएफसी बैंक में कैश डिपॉजिट केबिन के भीतर दो शातिर महिलाओं ने एक व्यक्ति के बैग पर ब्लेड से कट मारकर 50 हजार रुपये की नकदी चुरा ली। पूरी वारदात बैंक के सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। अंबाला सिटी थाना पुलिस ने पटेल नगर निवासी राम सिंह की तहरीर पर अज्ञात महिलाओं पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। राम सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे एसबीआई बैंक से 50 हजार रुपये निकलवाकर एचडीएफसी बैंक में जमा कराने पहुंचे थे। वह बैंक में मोबाइल फोन चलाने में व्यस्त थे। इसी का फायदा उठाकर महिलाओं ने उनके कैरी बैग पर ब्लेड से कट लगाया व राशि निकालकर भाग गए। संवाद