लॉकडाउन के दौरान सरकारी आदेशों का उल्लंघन करने वाले थोक व खुदरा सामान बेचने वाले 2 दुकानदारों की खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक और सेल्स टैक्स अधिकारियों ने जांच की। सामान पर रेट न मिलने और कीमत से ज्यादा दर पर बेचने की अनियमितता पाए जाने पर दोनों पर विभाग ने 50 हजार रूपये जुर्माना भी ठोंका। छापे की खबर सुनकर एक खुदरा व्यापारी शटर बंद करके आनन-फानन में बिना ताले लगाए फरार हो गया। इसके बाद इसकी विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में जांच करवाई गई तो कई अनियमितताएं उजागर हुई। छावनी की दाल मंडी में खुशी राम नरेश कुमार व अन्य पर यह कार्रवाई हुई।