फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आर्मी ऑफिसर बन 50 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। आर्मी ऑफिसर बनकर सेक्टर-9 निवासी दुर्गेश से 50 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। शातिर ने फोन पर पहले किराये पर कोठी लेनी की बात कहीं। फिर गूगल-पे पर एक रुपया मंगवाने के बाद दो रुपये वापस कर दिए।
विज्ञापन

सेक्टर-9 निवासी दुर्गेश मित्तल ने बताया कि 26 जून की रात को एक फोन आया। सामने वाले ने खुद को आर्मी ऑफिसर बताया और कहा कि उसने कोठी किराये पर लेनी है। काफी दिन तक बात होने के बाद किराये पर कोठी लेनी की बात हो गई थी। बातों में उलझाने के बाद आरोपी ने एक रुपये गूगल पे पर करा लिए। थोड़ी देर बाद खाते में दो रुपये आ गए। दो बारी में करीब 50 हजार रुपये डाल दिए, लेकिन वापस नहीं आए। उसने कई बार बोला तो वह टालमटोल कर ओर पैसे मांगने की बात करता रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें