साहा के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थी ज्ञान प्राप्त करते हुए। प्रवक्त
साहा। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के 9वीं से 11वीं कक्षा के करीब 50 विद्यार्थियों ने पंचकर्म व फिजियोथैरेपी सेंटर का शैक्षणिक भ्रमण किया। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को बताया कि पंचकर्म पद्धति से शरीर का शुद्धिकरण कर रोगों का प्राकृतिक उपचार किया जाता है। इसके बाद विद्यार्थियों ने फिजियोथैरेपी सेंटर में आधुनिक मशीनों की कार्यप्रणाली समझी। उन्होंने आयुष विभाग की आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी में स्वास्थ्य जांच भी करवाई और निशुल्क दवाइयां लीं। फेडरेशन के प्रधान राजिंदर विज ने बताया कि केंद्र में रोजाना करीब 100 मरीज उपचार करा रहे हैं। संवाद