फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जेल लोक अदालत में 5 मामलों का हुआ निपटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। केंद्रीय कारागार में वीरवार को जेल लोक अदालत का आयोजन हुआ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष के मार्गदर्शन में लोक अदालत लगाई गई। सीजेएम एवं सचिव प्रवीण ने बताया कि इस अदालत में कुल 9 मामले रखे गए थे, जिनमें से 5 का मौके पर ही निपटारा किया गया। उन्होंने जानकारी दी कि जेल लोक अदालत हर माह के पहले और तीसरे बुधवार को आयोजित की जाती है। इसके अतिरिक्त, वैवाहिक, पारिवारिक, बैंक रिकवरी और श्रम विवाद जैसे मामलों को स्थायी लोक अदालत में किसी भी कार्यदिवस पर सुलझाया जा सकता है। सीजेएम प्रवीण ने लोगों से अपील की कि वे आपसी भाईचारा बढ़ाने और समय व धन की बचत के लिए लोक अदालतों का लाभ उठाएं। क्योंकि यहां हुए समझौतों की आगे कोई अपील नहीं होती। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 0171-2532142 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें