नारायणगढ़। पोटा साहिब से पंजाब की तरफ जाने वाले ट्रक से तलाशी के दौरान पुलिस को 493 ग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ है। निरीक्षक कर्मबीर सिहं ने टीम संग गुप्ता सूचना के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। कर्मबीर सिंह ने बताया कि वह गश्त के दौरान नारायणगढ़ बस अड्डा के निकट थे। सूचना मिली कि एक ट्रक पोटा साहिब से नारायणगढ़ होते हुए डेरा बस्सी पंजाब जाएगा। जिसके भीतर भारी मात्रा में अफीम है। नाकाबंदी कर ट्रक को रोकने पर तलाशी ली तो ड्राइवर सीट के पीछे कवर में से एक पॉलिथीन में से 493 ग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। आरोपी ट्रक चालक की पहचान डेरा बस्सी मोहाली निवासी राम के रूप में हुई है।