अंबाला। कोरोना के सोमवार को 45 नए मामले सामने आए। राहत की बात यह रही कि 25 मरीजों ने एक साथ कोरोना को मात दी। अब जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 342 रह गई। नए मामलों में सिटी, कैंट, शहजादपुर, चौड़मस्तपुर, बराड़ा, मुलाना, और नारायणगढ़ से शामिल हैं। सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना का रिकवरी रेट 97.91 फीसदी है। प्रति दस लाख की जनसंख्या पर 832722 सैंपल लिए गए हैं। कोविड-19 पोर्टल के डाटा के अनुसार 21 लाख 91 हजार 387 लोगों को वैक्सीनेट किया गया है। संवाद