फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: विद्यार्थी परिवहन सुरक्षा योजना में 417 का पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। राजकीय स्कूलों में विद्यार्थियों को विद्यार्थी परिवहन सुरक्षा योजना का लाभ मिलना शुरू हो गया है। योजना में 417 विद्यार्थियों को पंजीकृत हो चुका है। मार्च तक विभाग योजना के लिए तीन लाख का बजट जारी कर चुका है।
विज्ञापन

अब अप्रैल और मई का भी बजट जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस योजना में विद्यार्थी को वाहन की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है, जिससे कि विद्यार्थी सुरक्षित तरीके से स्कूल तक पहुंच सके। वहीं, योजना के लिए विद्यार्थियों की संख्या बढ़ रही है। यह योजना अंबाला खंड टू में चलाई गई थी। इस खंड को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चुना गया था। इसके बाद अन्य खंड में योजना शुरू की जाएगी।
दरअसल, विद्यार्थियों को स्कूल से घर तक पहुंचाने के लिए शिक्षा विभाग ने निशुल्क वाहन सुविधा शुरू की है। इस योजना को शिक्षा विभाग अधिकारियों की देखरेख में स्कूल प्रबंधन समिति द्वारा चलाया जा रहा है। समिति के माध्यम से ही विभाग वाहन चालकों को बजट जारी कर रहा है। विद्यार्थी को निशुल्क साइकिल योजना एवं विद्यार्थी परिवहन सुरक्षा योजना दोनों योजनाओं में से किसी एक विकल्प को चुनना है। इस योजना का लाभ उन विद्यार्थियों को ही मिल रहा है, जो विद्यार्थी स्कूल से एक किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर आते हैं।
विज्ञापन

वर्जन
पहली से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले उन विद्यार्थियों को जिनका घर सरकारी विद्यालय से एक से अधिक किलोमीटर की दूरी पर है, उनको विद्यार्थी परिवहन सुरक्षा योजना का लाभ दिया जा रहा है। जिले में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर योजना शुरू करने के लिए विभाग ने अंबाला खंड टू को चुना था। अभी इस खंड के 417 विद्यार्थी योजना का लाभ उठा रहे हैं।
विज्ञापन


सुरेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें