फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल से खैर के 11 पेड़ काटने पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नारायणगढ़। गांव कुराली के जंगल से खैर की लकड़ी चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वन राजिक अधिकारी मोहनलाल ने पुलिस में शिकायत देकर आरोप लगाया कि गांव कुराली के जंगल में 5 मार्च को किसी अज्ञात व्यक्तियों द्वारा खैर के 11 वृक्ष चोरी से काट लिए गए हैं। यहां पर आसपास की सभी आरा मशीनें चेक की गई तथा गांव वालों से पूछताछ की गई, लेकिन कहीं पर भी कोई सुराग नहीं मिला। खैर के वृक्ष चोरी करने वाले अज्ञात चोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। इस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 379 आईपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें