अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। मेरा आसमान एनजीओ 8 मार्च को वुमन अचीवर अवार्ड से विभिन्न श्रेणियों में महिलाओं को सम्मानित करेगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। विधायक असीम गोयल ने बताया कि 8 मार्च को 16 श्रेणियों में लीक से हटकर काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इन श्रेणियों में आर्ट्स एंड कल्चर, लिटरेरी कंट्रीब्यूशन, बिजनेस, पर्यावरण, सोशल इंपेक्ट, म्यूजिक एंड परफोर्मिंग आर्ट्स, प्रोफेशनल्स, स्पोर्ट्स, एजूकेशन, टेक्नोलॉजी एंड डिजिटल, हेल्थ केयर, यंग स्टार, मीडिया, पॉलिटिक्स विद अ डिफरेंस, महिला सरपंच, एनजीओ जो बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं के लिए काम कर रही हो इसमें भाग ले सकती हैं। नोमिनेशन की तारीख 21 से 26 फरवरी है, जिस बीच महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।