फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का एयरफोर्स स्टेशन पर स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
महामहिम का एयरफोर्स स्टेशन पर स्वागत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को शिमला से दिल्ली जाते समय एयरफोर्स स्टेशन अंबाला कैंट पहुंचे। अंबाला पहुंचने पर श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी, सांसद रतनलाल कटारिया, उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने महामहिम का स्वागत किया। राष्ट्रपति के साथ उनकी धर्मपत्नी सविता कोविंद, पुत्र प्रशांत कुमार, पुत्री स्वाति कोविंद और पुत्रवधू गौरी कुमार भी इस दौरे में शामिल रहे। राष्ट्रपति का स्वागत करने वालों में एयर ऑफिसर कमांडिंग एलके चावला, कार्यकारी जीओसी मेजर जनरल कुलवंत सिंह निज्जर, ब्रिगेडियर सुरेंद्र सिंह सिद्धू, एडीजीपी डॉ. आरसी मिश्रा, पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद वायुसेना के हेलिकाप्टर से 11 बजकर 50 मिनट पर वायुसेना स्टेशन अंबाला छावनी पहुंचे थे। यहां पर राज्य सरकार और जिला प्रशासन की ओर से स्वागत किया गया। इसके बाद परिवार सहित वायुसेना के जहाज से करीब सवा 12 बजे अंबाला से दिल्ली के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें