हादसे में घायल की उपचार के दौरान पीजीआई में मौत
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
गत दिनों अंबाला-चंडीगढ़ हाइवे में गंभीर हालत में मिले व्यक्ति की पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई। करीब 35 वर्षीय व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। घायल व्यक्ति आठ मई को चंडीगढ़ हाइवे पर मिला था जिसे पुलिस ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था, मगर उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया था जहां बुधवार देर रात उसने दम तोड़ दिया। मामले को लेकर लालकुर्ती पुलिस चौकी छानबीन कर रही है।