फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में ट्रक ड्राइवर की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
ट्रेन की चपेट में आने से घायल व्यक्ति की पीजीआई ले जाते समय मौत हो गई। जीआरपी के जांच अधिकारी एएसआई सतपाल सिंह ने बताया कि 45 वर्षीय जसपाल सिंह के शव का वीरवार को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। जांच अधिकारी सतपाल सिंह ने बताया कि गांव बडौग निवासी जसपाल सिंह ट्रक ड्राइवर था। बीती शाम वह ट्रक अनाज मंडी में खड़ा कर रेलवे लाइन को पार कर रहा था, इस दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया। दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी जसपाल को प्राथमिक चिकित्सा के बाद चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया था। चंडीगढ़ पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन ने जसपाल में कोई हरकत न होती देख एंबुलेंस को वापस अंबाला ले आए जहां ट्रामा सेंटर के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें