नाली से निकलने वाले पानी पर पारिवारिक विवाद में दो घायल
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
नाली से निकलने वाले पानी को लेकर एक ही कुनबे के दो परिवारों के बीच हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। मारपीट में एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए। घायल पिता-पुत्र ट्रामा सेंटर में उपचाराधीन है। घायल गुरविंदर निवासी गांव डडियाना ने बताया कि उसके पिता बाबूराम गांव में घर के पास ही एक नाली को ठीक कर रहे थे। वहां पानी भर रहा था। इस बात को लेकर उनके ताया के परिवार के लोगों से विवाद हो गया। उन लोगों का कहना है कि पानी होने के कारण जानवर बांधने में परेशानी होती है। गुरविंदर का कहना है कि उसके पिता बाबूराम पर ताया के लड़के और अन्य ने उन पर हमला कर दिया। जब वह बीचबचाव करने गया तो उन लोगों ने उसेे भी मारा-पीटा है।