अंबाला कैंट। कलरेहड़ी में स्थित मर्सी होम में बुधवार को सीजेएम निधि बंसल ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने यहां पर रह रहे बच्चों की समस्याओं को सुना। इस दौरान मर्सी होम संचालक व बच्चों ने कई समस्याएं गिनवाई जिसपर उन्होंने इस मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया। मर्सी होम संचालक डॉ. फिलीप मसीह ने बताया कि सीजेएम काफी समय से बच्चों के बीच रही और इस बीच उन्होंने बच्चों से खुलकर बातचीत की। दूसरी ओर मर्सी होम के जिला बाल संरक्षण अधिकारी को यहां से उठाए गए बच्चों को वापस लेने की भी गुहार लगाई गई। मर्सी होम संचालकों ने कहा कि 12 अप्रैल को यहां पर स्थित करीब नौ बच्चों को अलग-अलग स्थानों पर बाल संरक्षण अधिकारी व अन्य विभागों ने शिफ्ट कर दिया था। उन्होंने मांग उठाई की अब बच्चों को वापस मर्सी होम में अतिशीघ्र वापस लाया जाए। बता दें कि इस मांग को लेकर मर्सी होम संचालक कई बार विभिन्न स्तर पर गुहार लगा चुके हैं।