बराड़ा। लार्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल उगाला में हेल्थ मेला आयोजित किया गया। यह हेल्थ मेला आईवी अस्पताल व लक्ष्य फाउंडेशन के सौजन्य से लगाया गया, जिसमें स्कूली बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों के स्वास्थ्य की जांच की गई। कैंप में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकुर, हड्डी रोग के डॉ. विकास मेहरा, डॉ. अनिल, पेट रोग विशेषज्ञ डॉ. एमएम बेदी, फेफड़ों के डॉ. सन्नी बिंदी मौजूद रहे। इस मौके पर प्रिंसिपल राजश्री वधवा, प्रबंधन अनिल नागर आदि ने अस्पताल के सदस्यों को स्मृति चिह्न भेंट किए। इस मौके पर सब स्टाफ सदस्या मौजूद रहे।