अंबाला कैंट। अखिल भारतीय वाल्मीकि समाज विकास परिषद की ओर से मीटिंग कैंट के हलवाई बाजार चौक स्थित कार्यालय में की गई। मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए प्रधान रतन लाल टांक ने मीटिंग के एजेंडे के बारे में बातचीत की गई। इस मौके पर उन्होंने भगवान वाल्मीकि जयंती पर शोभा यात्रा निकालने व अन्य कार्यक्रम करने के लिए विचार विमर्श किया। इसके साथ ही परिषद अंबाला कैंट का प्रधान सर्वसम्मति से अनिल कुमार पोपा को नियुक्त किया गया। संगठन सचिव देवेंद्र टांक ने कमेटियां बनाकर उनको सुचारु रूप से कार्य करने के लिए कहा। मंच संचालक विकास वालिया ने स्कूली बच्चों से भगवान वाल्मीकि ने रचित रामायण का पाठ करवाने व रामायण पर प्रश्न उत्तर प्रतियोगिता करवाने की बात कही। इस मौके पर सुरेंद्र चावरिया, पूर्व पार्षद विनोद, हीरा लाल वाघेला, अजय कुमार, मन्नू टांक, विकेश, अशोक कुमार चावरिया, पप्पू, रमेश चंद्र, रामु भगत, राजू हंस, काला, आशु, विशाल, पंकज, सुरेश सौदा, संजय कुमार, सुरेश शंकर, बंटी, रमेश, बब्बी, रवि, ब्रिज भूषण, अमन, गगन व अन्य सदस्य मौजूद रहे।