अंबाला कैंट। संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ाव थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला लापता हो गई। पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में महिला मीना के पति सतीश निवासी साईं का बाग ने बताया कि 4 जून को उनकी पत्नी अचानक लापता हो गई। उसने पत्नी की तलाश में रिश्तेदारों व अन्य जगहों पर तलाश किया। लेकिन उसकी पत्नी का कुछ पता नहीं चला। सतीश ने इसी को लेकर पड़ाव थाना पुलिस में शिकायत दी है। पड़ाव पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।