फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल वृद्धा ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। बीते छह जून को सड़क हादसे में घायल हुई करीब साठ वर्षीय महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने डंफर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। उल्लेखनीय है कि 6 जून को गांव बरौली की किरणा देवी गांव से पैदल सिविल अस्पताल दवाई लेने जा रही थी। इसी दौरान सिविल अस्पताल के सामने एक तेज रफ्तार डंफर की चपेट में आने पर वह बुरी तरह घायल हो गई। राहगीरों ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पीजीआई में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी धर्मवीर ने बताया कि डंफर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें