नारायणगढ़। गांव भरेड़ी खुर्द में बोर करने के लिए जा रही बोरिंग मशीन पर बैठे एक हेल्पर की गिरकर मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के हवाले कर दिया। जांच अधिकारी श्याम लाल ने बताया कि धनाना से एक मशीन गांव भरेड़ी में ट्यूबवेल का बोर करने पहुंची थी। चालक जब मशीन को बैक कर रहा था तो मशीन पर बैठा हेल्पर कर्मवीर वासी ठरवा अचानक नीचे गिर गया और मशीन का टायर उसके ऊपर से गुजर गया। कर्मवीर को तुरंत इलाज के लिए नारायणगढ़ सरकारी अस्पताल लाया गया जहां पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।