फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बच्चों सहित कोरोना के 41 नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को जिले में दो बच्चों समेत कोरोना के 41 नए संक्रमित सामने आए हैं। तीन मरीज अस्पताल में दाखिल हुए हैं। राहत की बात यह रही कि 46 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। नए मामले मुलाना से 13, सिटी के 11, चौड़मस्तपुर, बराड़ा, कैंट से पांच-पांच और शहजादपुर से दो शामिल हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना का रिकवरी रेट 98.04 फीसदी है। सक्रिय मामलों की संख्या 281 है। जिले में अब तक प्रति दस लाख की जनसंख्या पर 829055 सैंपल लिए गए हैं। 21 लाख 85 हजार 775 लोगों को वैक्सीनेट किया गया है। 10 लाख 64 हजार 663 लोगों को पहली, जबकि 10 लाख 41 हजार 137 लोगों को कोरोना से बचाव की दोनों डोज दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें