अंबाला छावनी के वार्ड नंबर 21 में मच्छौडा गांव के अंदर शिविर में जांच करवाते मुख्य अतिथि। प्र
अंबाला। सेवा पखवाड़े के अंतर्गत निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन भाजपा शास्त्री मंडल द्वारा मच्छौंडा वार्ड नंबर 21 में किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेता कपिल विज ने शिरकत की। यह शिविर हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के निर्देशानुसार लगाया गया। शिविर में कपिल विज ने भी विभिन्न तरह की जांच विशेषज्ञ डॉक्टरों से कराई। उन्होंने उपस्थित सीएमओ डाॅ. राकेश सहल व पीएमओ डाॅ. पूजा से शिविर की जानकारी ली। शिविर में लगभग 405 लोगों ने विभिन्न डॉक्टरों से स्वास्थ्य की जांच करा मेडिकल परामर्श लिया। उन्हें नि:शुल्क दवाएं वितरित की गईं। नेत्र रोगियों को 132 चश्मे मुफ्त दिए गए जबकि लगभग 300 लोगों ने नेत्रों की जांच कराई, इसके अलावा बीपी व शुगर के लगभग 310 लोगों की जांच करवाई। इसी प्रकार सर्जन व हड्डी रोग विशेषज्ञ को लगभग 200 लोगों ने दिखाया, दंत विशेषज्ञ को लगभग 75 लोगों ने, ईएनटी व महिला रोग विशेषज्ञ से लगभग 20 लोगों ने, टीबी व चेस्ट एक्सरे के लगभग 20 लोगों ने, लगभग 100 लोगों ने खून की जांच, 17 ने ईसीजी और आईबीएमडी मशीन से लगभग 150 लोगों ने जांच करवाकर मुफ्त दवा ली। इस अवसर पर सिविल अस्पताल, एमएम मुलाना, टीबी एवं बीएमडी टीमें मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।