साहा। यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर पुलिस प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मंगलवार को साहा चौक पर साहा पुलिस ने 40 वाहन चालकों के चालान काटे गए। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक बिना नंबर वाले डंपर को भी पकड़ा, जिस पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की गई है। एएसआई अजय कुमार ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार साहा चौक पर नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान बिना नंबर प्लेट, गलत नंबर प्लेट और बिना हेलमेट या सीट बेल्ट के चल रहे वाहनों की गहनता से जांच की गई। जैसे ही पुलिस ने चालान काटना शुरू किया, वाहन चालकों में हड़कंप मच गया और कई चालक अपनी गाड़ियां मोड़कर गलियों से निकलते नजर आए। संवाद