फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शहर मंडी में पहुंचा 40 क्विंटल गेहूं, नहीं हुई खरीद

विज्ञापन
एसडीएम अंबाला छावनी सतिंद्र सिवाच ने मंगलवार को गेहूं खरीद कार्य के चलते अनाज मंडी अंबाला छावनी
विज्ञापन
अंबाला सिटी। अंबाला की छह अनाज मंडियों में मंगलवार को भी गेहूं की खरीद नहीं हो सकी। सभी मंडियों में से शहर की अनाज मंडी में 40 क्विंटल गेहूं आया, मगर इसकी खरीद नहीं हो सकी। वहीं एक गेट पास कटा। दूसरी तरफ सभी अनाज मंडियों में आढ़तियों ने दो घंटे प्रदर्शन किया। इसमें कमीशन बढ़ोतरी और अन्य मांगों के लिए नारे लगाए।
विज्ञापन

शहर की अनाज मंडी स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया। मंडी आढ़तियों की मानें तो अनाज मंडी एसोसिएशन की ओर से लगातार सरकार को मांगपत्र के माध्यम से बताया जा रहा है कि आढ़तियों की कमीशन में बढ़ोतरी की जाए, किसानों की फसलों का भुगतान आढ़तियों के माध्यम से हो, सरसों, सूरजमुखी सहित अन्य फसलें आढ़तियों के माध्यम से बेचने का प्रावधान और सीमावर्ती किसानों को अंबाला में फसलें बेचने के अधिकारों को भी शामिल किया है।

फोटो नंबर-36
सरकार ने कमीशन घटाने का किया काम

सिटी अनाज मंडी से आढ़ती कुलदीप सांगवान ने बताया कि बीते करीब सरकार द्वारा खरीदी गई फसलों पर 2.5 प्रतिशत प्रति क्विंटल आढ़त कमीशन दी जा रही थी, मगर पिछले दो वर्षो से सरकार द्वारा यह कमीशन घटाकर 2 प्रतिशत कर दी है। जिस वजह से आढ़तियों को काफी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन


फोटो नंबर-37
आढ़तियों के रुपये निकालने का नहीं दिया रास्ता

सिटी अनाज मंडी से आढ़ती कमल सिंगला ने बताया कि किसानों के खाते में सीधे लाभांश देने में उन्हें कोई परेशानी नहीं है, मगर सरकार को आढ़तियों के पैसे की रिकवरी के लिए कोई प्रावधान इस योजना में जरूर रखना चाहिए था, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं किया गया।

फोटो नंबर-39
वर्जन
बीते लंबे समय से आढ़ती कुछ मांगों के लिए बार-बार सरकार से मांग कर रहे हैं। जिसमें आढ़त कमीशन 2.5 प्रतिशत की जाए, वहीं गेंहू की तर्ज पर सरसों व सूरजमुखी की फसलें भी आढ़ती के माध्यम से खरीदी जाए जैसी मांगें शामिल हैं। जिसपर सरकार द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया। इसी वजह से अनाज मंडी आढ़तियों में गहरा रोष व्याप्त है।

दुनीचंद, प्रधान अनाज मंडी एसोसिएशन अंबाला सिटी।



फोटो: 33
दूसरे दिन भी धरने पर बैठे आढ़ती
नारायणगढ़। नारायणगढ़ अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन द्वारा मार्केट कमेटी कार्यालय के समक्ष दिए जा रहे पांच दिवसीय सांकेतिक धरने के दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। इस दौरान धरने पर बैठे आढ़तियों के पास एसडीएम नारायणगढ़ यश जालुका पहुंचे। उन्होंने आढ़तियों की समस्याओं को जाना। इसके बाद उन्होंने आश्वासन दिया कि वे उनकी समस्या के समाधान के लिए अपने उच्चाधिकारियों को लिखेंगे। इसके अतिरिक्त एसडीएम ने मंडी में आरंभ होने वाली गेंहू की खरीद के बारे में भी जानकारी ली।


फोटो-22

छावनी : एसडीएम ने लिया मंडी का जायजा

एसडीएम अंबाला छावनी सतिंद्र सिवाच ने मंगलवार को गेहूं खरीद कार्य के चलते अनाज मंडी अंबाला छावनी का जायजा लिया। उन्होंने मंडी की व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को मंडी में किसानों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने खरीद एजेंसियों के साथ-साथ लेबर ठेकेदार को भी निर्देश दिए कि किसानों की फसलों की खरीद समय रहते होनी चाहिए और उसका उठान भी समय अवधि के तहत होना चाहिए।

एसडीएम अंबाला छावनी सतिंद्र सिवाच ने मंगलवार को गेहूं खरीद कार्य के चलते अनाज मंडी अंबाला छावनी

एसडीएम अंबाला छावनी सतिंद्र सिवाच ने मंगलवार को गेहूं खरीद कार्य के चलते अनाज मंडी अंबाला छावनी

एसडीएम अंबाला छावनी सतिंद्र सिवाच ने मंगलवार को गेहूं खरीद कार्य के चलते अनाज मंडी अंबाला छावनी

एसडीएम अंबाला छावनी सतिंद्र सिवाच ने मंगलवार को गेहूं खरीद कार्य के चलते अनाज मंडी अंबाला छावनी

एसडीएम अंबाला छावनी सतिंद्र सिवाच ने मंगलवार को गेहूं खरीद कार्य के चलते अनाज मंडी अंबाला छावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें