सुपर एनडीए की परीक्षा में विद्यार्थियों ने रूचि नहीं दिखाई दी। सुपर एनडीए की परीक्षा देने के लिए 168 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। परंतु शनिवार को राजकीय स्कूल पुलिस लाइन में आयोजित की गई परीक्षा में केवल 39 विद्यार्थी हीं पहुंचे। अधिकतर सीटें पूरी तरह से खाली दिखाई दी। माना जा रहा है कि बच्चों की तैयारी नहीं थी या उनकी रूचि नहीं थी। इस कारण बच्चे परीक्षा देने नहीं पहुंचे। जबकि पिछले साल बहुत अधिक बच्चों ने इस परीक्षा में भाग लिया था। बता दें कि यह परीक्षा उन बच्चों का चयन करने के लिए आयोजित की जाती है जो एनडीए की परीक्षा देना चाहते हैं परंतु वह आर्थिक तंगी के कारण इस परीक्षा की तैयारी नहीं कर सकते हैं। ऐसे ही मेधावी बच्चों को सरकार द्वारा निशुल्क परीक्षा की तैयारी करवाई जाती है। इसी के लिए ही लेवल वन की शनिवार को परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा भाग लिया गया है। जहां 12वीं में 31 में से 15 बच्चे परीक्षा देने पहुंचे तो वहीं 11वीं के 137 में से केवल 24 बच्चों ने ही दो चरणों में परीक्षा दी।
सुपर एनडीए की परीक्षा बच्चों को एनडीए की परीक्षा की तैयारी करवाने के लिए सरकार द्वारा चलाया गया प्रयास है। बच्चे अपनी रूचि और तैयारी के अनुसार ही परीक्षा देने पहुंचे हैं। संख्या काफी कम रही है।
- सुधीर कालड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी, अंबाला।