फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शिविर में 38 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। रविवार को माता बाला सुंदरी मंदिर के हाल में शिव धाम गौरी ताल मंदिर समिति एवं मुलाना व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बतौर मुख्यातिथि उपायुक्त अंबाला अजय सिंह तोमर, पूर्व मंत्री संतोष सारवान व विशिष्ट अतिथि प्रदेश कार्यकारिणी महिला मोर्चा सदस्य मोनिका कालड़ा ने शिरकत की। शिविर में 38 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इससे पहले पूर्व विधायक संतोष चौहान सारवान व उपायुक्त ने मंदिर में माथा टेककर माता का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री कर्मचंद सैनी, पूर्व सरपंच मुलाना नरेश चौहान, नायब तहसीलदार सतविन्द्र, भाजपा पदाधिकारी रमेश पाल नोहनी, राइस मिल एसोसिएशन प्रधान भूपेन्द्र कालडा, कर्म सिंह गुज्जर, मंदिर कमेटी से अशोक राणा, व्यापार मंडल से साहिल वर्मा, मनन कालड़ा, रोहताश सरपंच थंबड़ के साथ गणमान्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें