फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मंडियों में पहुंचा 3665 क्विंटल गेहूं, खरीद के दिन निर्धारित

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सभी अनाज मंडियों में गेहूं की आवक शुरू हो गई है। अभी तक सभी छह मंडियों में कुल 3665 क्विंटल गेहूं आ चुका है। इसमें सबसे अधिक अभी तक मुलाना में दो हजार क्विंटल गेहूं आया है। जबकि किसी मंडी में अभी तक खरीद नहीं हो सकी है। इधर गेहूं की खरीद के लिए एजेंसियों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है।
विज्ञापन

सरकार के निर्देशों के अनुसार एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू होनी थी। लेकिन अभी फसल पूरी तरह से पकी नहीं है। इसलिए कटाई में समय लग रहा है। इधर एजेंसियों ने गेहूं खरीद के लिए अपने दिन निर्धारित कर लिए हैं। सप्ताह में चार दिन हैफेड और दो दिन जिला खाद्य आपूर्ति विभाग खरीद करेगा। एजेंसियों ने गेहूं खरीद के लिए सोमवार, मंगलवार, वीरवार और शनिवार को हैफेड और बुधवार, शुक्रवार को डीएफएससी गेहूं की खरीद करेगी। उधर कृषि विभाग ने 34000 एकड़ क्षेत्र में मिस मैच फसलों की दोबारा से गिरदावरी को पूरा कर लिया है।
12 प्रतिशत नमी पर होगी गेहूं की खरीद
सोमवार को शहर अनाज मंडी में गेहूं लाने पर पांच गेट पास कटे हैं। जिनका वजन 250 क्विंटल से अधिक है। अभी गेहूं में नमी है। मार्च महीने में पड़ी ठंड से गेहूं को पकने में अभी समय लगेगा। गेहूं की खरीद के लिए 12 प्रतिशत तक की नमी पर गेहूं खरीदी जाएगी। 12 प्रतिशत से अधिक नमी पर वैल्यू कट लगेगा।फिलहाल किसान अपनी गेहूं को मंडी में सूखा रहे है। गेहूं की आवक बढ़ने के बाद खरीद शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


उठान के लिए वर्क आर्डर जारी
एजेंसियों ने गेहूं के उठान और भराई के लिए ट्रांसपोर्टरों को भी वर्क आर्डर जारी कर दिए हैं। जिससे गेहूं उठान के समय परेशानी न हो। फिलहाल खरीद शुरू नहीं हुई है। एजेंसियों के पास प्रर्याप्त मात्रा में बारदाना भी मौजूद है।
अभी तक गेहूं की मंडियों में स्थिति
मुलाना- 2000 क्विंटल
नारायणगढ़- 450 क्विंटल
अंबालाा शहर- 250 क्विंटल
शहजादपुर- 350 क्विंटल
अंबाला छावनी- 215 क्विंटल
साहा- 400 क्विंटल
वर्जन
एजेंसियों की ओर से गेहूं खरीद के लिए दिन निर्धारित किए गए हैं। इसमें चार दिन हैफेड और सप्ताह के दो दिन डीएफएससी गेहूं की खरीद करेगी। इसके साथ मंडियों को भी गेहूं आने से पहले दुरूस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन

-जितेश गोयल, डीएफएसओ, अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें